फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में युवाओं ने जाने यातायात नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों, काॅलेजों और अन्य स्वयंसेवियों ने यातायात पुलिस के साथ सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया गया। अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र शिमला की ओर से रोहड़ू , रामपुर, जुब्बल-कोटखाई, कुपवी, ठियोग क्षेत्रों मे सेवाएं दीं और लोगों को जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी मनीशा शर्मा ने बताया कि माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने वाले युवाओं को राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर हर नागरिक को जागरूकता के माध्यम से पहुंचाने के लिए भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें