फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निहाल सिंह बने हिमाचल पर्यटन निगम कर्मचारी संघ रामपुर-रोहड़ू के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल पर्यटन निगम कर्मचारी संघ की रामपुर-रोहड़ू परिसर के त्रैवार्षिक चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष डाबे राम चौहान, महासचिव राजकुमार शर्मा, संगठन मंत्री हुकुम राम और कुल्लू मनाली इकाई के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर की उपस्थिति में चुनाव हुए।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से निहाल सिंह को संघ की कमान सौंपी गई। सुभाष वर्मा को सचिव, अशोक कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रशांत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, जीवानंद ठाकुर को उपप्रधान, नोया राम को संगठन मंत्री, द्वारका दास को कोषाध्यक्ष, नीटू जोशी को सह कोषाध्यक्ष, प्रदीप ठाकुर को प्रेस सचिव, अभय को सह प्रेस सचिव और अशोक शर्मा को एक्शन कमेटी अध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा केंद्र कुमार, दीपू, रोशन लाल, दयानंद नेगी, सुनील शर्मा, राजेंद्र सिंह, बाबू राम, यशोदा चौहान, बिरमा नेगी, काथराम और लाल सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर देवराज, ईथवाल अहमद, सुनील कायथ, पृथ्वीराज, आशा राम, दिनेश कुमार, श्याम सिंह और अभव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें