फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्योतिका और रविकांत बने बेस्ट स्टूडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बतीऊड़ा स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित, मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर (ठियोग)। राजकीय उच्च विद्यालय बतीऊड़ा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य ऊषा भोटका ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष मीना चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। मुख्याध्यापक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए ज्योतिका और रविकांत को श्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। इसके अलावा छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। छठी कक्षा के अंशुल, आशीष और सौरभ, सातवीं कक्षा के लिए गरिमा, अरमान और अनिरुद्ध, आठवीं कक्षा के दीक्षित, रविकांत और सिमरन को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में दीक्षित प्रथम, ज्योतिका दूसरे और प्रिया को तीसरे स्थान पर रहने के लिए पुरस्कृत किया गया। जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले क्षितिज और दूसरा स्थान पाने वाले अंशुल को भी सम्मानित किया गया। स्कूल में माध्यमिक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थित के लिए अंशुल और उच्च कक्षा के लिए जूना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें