फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा काॅलेज के विद्यार्थियों पूंजी निवेश की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरवा(रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में वाणिज्य विभाग के तत्त्वावधान में वित्तीय साक्षरता और जागरूकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सेबी की ओर से रोबिल साहनी ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को म्युचूअल फंड और शेयर बाजार के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत करके भी म्युचूअल फंड में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के रूप में निवेश किया जा सकता है। म्युचूअल फंड में तीन प्रकार के प्लान होते हैं। इसमें पूंजी निवेश करके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए न केवल पैसों की बचत की सकती है अपितु लाभ भी कमाया जा सकता है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे राजकीय महाविद्यालय नेरवा के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्रों के अत्यंत उपयोगी करार दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सह प्राचार्य डॉ बलवीर कलसाइक, प्रो. डॉ. विकास सुमन, प्रो. नरेंद्र नेगी, प्रो. दलीप सहित करीब डेढ़ सौ छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें