फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग-हाटकोटी एनएच भूस्खलन से अवरुद्ध, लोगों ने सड़क पर गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू)। ठियोग-हाटकोटी एनएच 705 पर भूस्खलन के कारण बुधवार दोपहर से वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। मार्ग पर चलनैर में पहाड़ी से मलबा गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


यहां दिनभर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का सिलसिला चलता रहा। शाम छह बजे एनएच प्राधिकरण ने मार्ग को खोलने के लिए मशीनें लगाईं लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण सड़क खोलने का कार्य बुधवार रात को बंद कर दिया। सेब सीजन के दौरान मुख्य मार्ग बाधित होने से जहां बागवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सैकड़ों लोगों को रात सड़क पर ही बितानी पड़ी।

बताया जा रहा है कि एनएच 705 पर चलैर के समीप बुधवार दोपहर करीब एक बजे भारी भूस्खलन हो गया। इससे एनएच पूरी तरह से बंद हो गया था। इस कारण दिनभर सेब से लदे छोटे और बड़े वाहन, बसें और टैक्सियां मार्ग पर फंसी रहीं। आलम यह था कि मार्ग पर दोनों ओर करीब दस किलोमीटर क्षेत्र में वाहनों की कतार लगी रही। लोगों को भूखे-प्यासे रात सड़क पर बितानी पड़ी। राष्ट्रीय राज मार्ग के सहायक अभियंता मनोज भारद्वाज ने बताया कि पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया है।
विज्ञापन


मलबा हटाने का प्रयास तो किया गया पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। खतरे को देखते हुए बुधवार रात सड़क खोलने का कार्य नहीं किया गया। वीरवार को सड़क खोलने का कार्य किया जाएगा।

वहीं एसडीएम रोहड़ू राजीव सांख्यान ने बताया कि हाटकोटी-ठियोग राजमार्ग अवरुद्ध है। लोग आवश्यक कारणों से शिमला से जुब्बल की ओर जाने वाले लोग ठियोग गुम्मा-नारकंडा-बागी-दियोरीघाट-खड़ापत्थर और जुब्बल मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं शिमला से रोहडू़ की ओर जाने वाले लोग ठियोग-टिक्कर-मेहंदली-रोहडू़ मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें