रोहडू। पुलिस थाना रोहड़ू के तहत मंदिर में चोरी का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने दस घंटे के भीतर पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी नेपाली मूल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोहडू उपमंडल की टिक्कर पुलिस चौकी के तहत घटना शेखल गांव के मंदिर की है। मंगलवार सुबह करीब साढे चार बजे गांव में मंदिर में लगे दानपात्र को तोड़ने के बाद आरोपी ने वहां दान की राशि को चुराने का प्रयास किया। इस बीच मंदिर परिसर में सो रहे पुजारी की नींद खुल गई। आहट सुनते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
लोगों ने पुजारी की सूचना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुजारी ने आरोपी के कपड़े और शरीर की पहचान पुलिस को बताई। पुजारी से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने चारों ओर नाकेबंदी शुरू कर दी है। इस दौरान टिक्कर पुलिस चौकी में तैनात हवलदार मदन ने शक होने पर एक व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ की।
आरोपी की पहचान प्रजीत उर्फ खडकू (38) निवासी जिला रूकमआंचल रपटी नेपाल के तौर पर हुई है। आरोपी बुधवार शाम के समय करछारी पंचायत से गिरफ्तार किया है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है।