संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खमाड़ी में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारा लेखन, भाषण और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में कसक ने पहला, अर्चना ने दूसरा और कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में कृष ने प्रथम, सैजल दूसरे, श्वेता और अरपन ने तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर बनाने में अभिषेक, रिधिमा ने पहला, दीपक ने दूसरा और विशाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक किया गया। निर्वाचन आयोग चुनाव में सभी की सहभागिता को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. विपन शर्मा की अगुवाई में संजीव नेगी और अशोक शर्मा ने अभियान को स्थानीय बीएलओ और नोडल अधिकारियों की सहायता से पूरा किया। उन्होंने छात्र और छात्राओं को चुनाव में शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।