संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को रोहडू विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के क्षेत्र जांगलिक पोलिंग स्टेशन में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों से वोट देने की अपील की और कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वोट करेगा रोहड़ू के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया। स्वीप के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें से विजेता विद्यार्थियों को कॉपियां और प्रमाणपत्र देकर स्वीप नोडल अधिकारी प्रोफेसर भरत खेपान ने सम्मानित किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशुल, द्वितीय स्थान प्रीति ने प्राप्त किया जबकि नारा लेखन में प्रथम स्थान आरुषि, द्वितीय स्थान आदित्य और तृतीय स्थान केशव ने प्राप्त किया। स्वीप कार्यक्रम में कार्यकारी प्रधानाचार्य अध्यापक विजय प्रकाश और अध्यापक विनोद और स्वीप सदस्य राजदेव खुराना, संजीव टेगता और अनिल शर्मा और महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं।