फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुंडा-सनेई सड़क पर चलती जीप पर गिरीं चट्टानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/डंसा। सुंडा-सनेई मार्ग पर बुधवार को सुंडा के पास भूस्खलन होने से दो वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह हादसा सुबह के समय पेश आया है। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। हादसा उस समय हुआ जब रामपुर से आ रही नालीदार चादरों से लदी गाड़ी पर चट्टानें गिर गईं।
विज्ञापन


वहीं सुबह 11:30 रामपुर की तरफ जा रही ऑल्टो कार पर भी चट्टानें गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में भगत जोशी निवासी जगुणी बाल-बाल बच गए। वहीं शाम करीब 4:30 बजे चुहाबाग में एनएच के किनारे खड़ी दो निजी बसों पर भी बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचा हैं। हालांकि इस दौरान कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें