फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: समोली-बखीरना-बागी-शेखल मार्ग जल्द वाहनों के लिए खुलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। पंद्रह दिन के बाद समोली-बागी-शेखल सड़क पर जल्द ही वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो जाएगी। बुधवार को लोक निर्माण विभाग ने बखीरना खड्ड में ग्रामीण की ओर से रोकी गई सड़क को खोलने के लिए मशीनें तैनात कर दी है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सड़क बंद होने से पांच पंचायत के लोगों की पेश आ रही समस्याओं को लेकर खबर प्रकाशित की थी। समस्या उजागर होने पर सरकारी तंत्र और भूमि मालिक के बीच जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर मध्यस्थता की। बखीरना नाले में निजी भूमि पर सड़क होने का दावा करने वालों ने मांग रखी कि खड्ड के समीप उनके घरों और खेतों की सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करें।

मंगलवार को राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, भू-संरक्षण विभाग, वन विभाग के अधिकारियों के साथ बखीरना मुछाड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान सोहन लाल चौहान सहित कुछ अन्य लोगों की मध्यस्थता में भू-मालिक सरकारी तंत्र के बीच तालमेल बनाया गया। भूमि मालिक ने स्पष्ट किया कि सड़क उनकी मलकीयत भूमि पर बनी है। इसका कोई मुआवजा नहीं लिया गया है लेकिन खड्ड में बार-बार खोदाई और बाढ़ से घरों और खेतों पर खतरा मंडरा रहा है। बारिश के दौरान मौके पर लोक निर्माण विभाग के जेई ने भूमि मालिकों के साथ सरकारी तंत्र का रौब दिखाकर मामला अधिक बिगड़ा। भूमि मालिकों ने कहा कि उनके घरों के साथ ही सड़क के किनारे दरारें आ चुकी हैं। सरकार घरों और खेतों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


इस मांग पर मौके में मौजूद विभागों के अधिकारियों ने सहमति जताई है। साथ ही इसके लिए सरकार से बजट उपलब्ध करवाने की बात कही। बातचीत के बाद बखीरना खड्ड से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मुख्य संसदीय सचिव एवं क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने फोन पर बातचीत के से भूमि मालिकों का आभार व्यक्त किया।
समोली शेखल, बागी, छुपाड़ी सड़क का मामला सुलझ गया है। जेसीबी को तैतान कर विभाग ने सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया है। शीघ्र सड़क पर बखीरना होकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो रही है।
विज्ञापन

सतीश ठाकुर, एसडीओ, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें