संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में नर्सरी, जेकेजी और एसकेजी कक्षा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य एचके आनंद, उपप्रधानाचार्य आशा सोप्टा और मुख्य समन्वयक चिंतामणी देष्टा ने किया। स्प्रिंट दौड़ में नर्सरी कक्षा के चिराग ने पहला स्थान हासिल किया जबकि एलविन ने दूसरा और क्यांश शर्मा, मिशिका किशा और मान्या तीसरे स्थान पर रहीं। जेकेजी कक्षा में प्रथम स्थान पर हृदांत, लवित, सान्वी, अनवेश और अखिया रहीं। द्वितीय स्थान पर रिशान, भविका, अरित्री, अयांश और तनीशा रही। तृतीय स्थान पर मुद्धांत, औधार्य, अयांश ग्रैक, मेधांश और प्रिशा रही। विभिन्न दौड़ में जेकेजी कक्षा की सान्वी, शांभवी, भाविका, क्रिशान, मृदांत, मणिकर्णिका, रीवान, प्रियांश, ऐरिश, अनविश, मेधांश, लवित, तनीशा, दैविक, अमायरा, भवयांश, रौनव, इवा और सायशा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। एकेजी की विभिन्न दौड़ स्पर्धा में अयांश, अधिराज, मंयक, इवान सिंह परमार, गार्वी, प्राशरी, चितरानवी, लितेश, अवनी खाची, एलिजा मेहता, अयान, हिमांक, रुद्रांश, सूजल, गौरिश, हितांशी, यूवानी, समायरा, हितांशु, रियांश, सौम्या, पावनी, नमन, मोक्षित और इवनया ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि एचके आनंद ने बच्चों को खेलकूद में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।