फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा की जीत पर ठियोग में बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर ठियोग में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर कर जीत का जश्न मनाया। जिला महासू के पूर्व अध्यक्ष अजय श्याम ने इस जीत को 2024 में केंद्र के चुनावों का ट्रेलर बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने हिमाचल में लोगों को झूठ बोलकर सत्ता हथियाने का जो पैंतरा चलाया था, उसे दूसरे प्रदेशों की जनता ने सिरे से नकार दिया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश राठौर, उपाध्यक्ष सत प्रकाश वर्मा, प्रवक्ता अमित चंद, शहरी अध्यक्ष कश्मीर सिंह राणा, नंदलाल राजू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुनीचंद कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें