रामपुर में आयोजित इंटर किक्रेट प्रतियाेगिता पूल-ए में कोटशेरा महाविद्यालय को दी मात
संवाद न्यूज एजेसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर पाटबंगला खेल मैदान में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच प्रतियोगिता के दौरान पीजी सेंटर एचपीयू शिमला ने कोटशेरा कॉलेज शिमला को पराजित करके सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। रामपुर में आयोजित इंटर कॉलेज पूल-ए क्वाटर फाइनल में प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए महाविद्यालय कोटशेरा ने 20 ओवरो में 161 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान निखिल ने 20 गेंदों में 45 रन बनाए जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए एचपीयू पीजी सेंटर शिमला की टीम ने 18 ओवरो में सात विकेट से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इस दौरा तेजिद्र ने 45 रन और योगश ने 36 रन बनाकर नाॅट आउट रहे और मैच को जीतना में अहम भूमिका निभाई।