फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल के सेमीफाइनल में पहुंची क्लींड, मतियाना, केलवी और सैंज की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग के नेहरू मैदान में नशा छोड़ो, खेल खेलो प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


कबड्डी में जैस, घूंड और बासाधार की टीमों ने जीते मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग। ठियोग खेल-कूद एवं सांस्कृतिक क्लब की ओर से नेहरु मैदान में आयोजित स्वर्गीय दीपराम चंदेल मेमोरियल नशा छोड़ा, खेल खेलो प्रतियोगिता के दूसरे दिन जैस, घूंड और बासाधार की टीमों ने कबड्डी के मुकाबले जीते। शनिवार को पुरुषों के अंडर-19 वॉलीबाल और कबड्डी मुकाबले आयोजित हुए। यह प्रतियोगिता क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपराम चंदेल की स्मृति में आयोजित की जा रही है। ठियोग के एसडीएम आयोजन में शामिल हुए। क्लब के प्रधान कलीराम चंदेल ने बताया कि कबड्डी पुरुष वर्ग के तहत खेले गए मुकाबलों में जैस ने धमांदरी को 37-28, घूंड ने बासाधार को 44-42 और बासाधार ने देवरीघाट को 27-24 हराया। वॉलीबाल में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए रविवार को बणी और केलवी, क्लींड, मतियाना और कुठार, चियोग-ए और बलग के अलावा सैंज और देवठी की टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में रविवार से वरिष्ठ वर्ग के मुकाबले भी शुरू होंगे। प्रतियोगिता के तहत पुरुष और महिला वॉलीबाल और कबड्डी की विजेता टीमों को 25,000 जबकि उपविजेता टीमों को 15,000 रुपये की राशि बतौर ईनाम दी जाएगी। 31 अक्तूबर को 20 से अधिक महिला मंडलों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। इसमें विजेता टीम को 21,000 जबकि उपविजेता टीम को 15,000 रुपये की राशि बतौर ईनाम दी जाएगी। क्लब के अध्यक्ष कलीराम चंदेल का कहना है कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए खेलों को प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है। युवाओं की ऊर्जा खेलों में लगेगी तो वह नशों से खुद ही दूर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें