फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेंचुरियन मैदान पशाड़ा में 29 से बरसेंगे चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। नवयुवक मंडल पशाड़ा द्वारा 29वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 29 जनवरी से किया जा रहा है। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का समापन आठ फरवरी को होगा। युवक मंडल के अध्यक्ष निशु चौहान और सचिव भूपेश शांटी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि दिवंगत पूर्व मुख्यंत्री वीरभद्र सिंह की याद में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सेंचुरियन मैदान पशाड़ा में आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की टीमें दमखम दिखांएगी। विजेता टीम को 77,777 व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 35,555 और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें