फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आनी में नए मतदाताओं ने ली शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आनी में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नरेश वर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया गया। वहीं पोलिंग बूथ स्तर पर 145 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नरेश वर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के माध्यम से मतदाताओं की सुविधा के लिए जारी नवीनतम तकनीकी जैसे ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया, ई-ऐपिक और मतदाता दिवस संबंधित थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में समस्त नए मतदाताओं, 80 वर्ष पार उम्र और दिव्यांग मतदाता सहित उपस्थित कर्मचारियों ने निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आनी के माध्यम से मतदाता संबंधी शपथ भी ली। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो अंकुर, प्रेम सिंह और विनय ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें