फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज को हराकर करसोग कॉलेज बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. जयकुमार ने खिताबी मुकाबले में खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी की ओर से अंतर महाविद्यालय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय रामपुर, राजकीय महाविद्यालय करसोग और राजकीय महाविद्यालय लंबाथाच (सिराज) की टीमों ने भाग लिया। खिताबी मुकाबले में करसोग कॉलेज ने रामपुर कॉलेज को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में रामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय महाविद्यालय करसोग ने 9.1 ओवर में जीत हासिल की। इसमें प्रो. जय कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। राजकीय महाविद्यालय आनी के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जबकि समापन समारोह में एसडीएम आनी नरेश वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए प्रोत्साहित किया और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें