फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ईशान, आशका और शिवम ने बॉक्सिंग स्पर्धा में जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग स्पर्धा में रामपुर के बॉक्सरों का दबदबा रहा। इसमें ईशान ठाकुर ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 44 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और साथ ही स्पर्धा में श्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब अपने नाम किया। रामपुर के ही आशका और शिवम ने भी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का डंका बजाया है। बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर ने बॉक्सरों की इस उपलब्धि पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम रामपुर निशांत तोमर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर सभी पदक विजेताओं को फूल माला पहनाकर, बॉक्सिंग दस्तानें और बॉक्सिंग किट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कोच विनोज ठाकुर और खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी नवाजा गया। इस उपलब्धि पर बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने ईशान ठाकुर, आशका और शिवम नेगी को बधाई देते हुए कहा कि रामपुर के बच्चों ने बॉक्सिंग स्पर्धा के इस सत्र में तीन स्वर्ण पदक जीतकर रामपुर बुशहर और माता-पिता का नाम चमकाया है। इस मौके पर विनोज नेगी, जसवीर ठाकुर, चेतन शर्मा, अजय शर्मा, अश्वनी शर्मा, विक्की ठाकुर और हैप्पी सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें