फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जरूरतमंद नेत्र रोगियों के मरांडा अस्पताल में होंगे ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते दिनों रामपुर के ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर न्यास द्वारा आयोजित नेत्र रोग से संबंधित निशुल्क जांच शिविर में आए जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन पालमपुर के मरांडा अस्पताल में होंगे। शनिवार को मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने रामपुर से 80 मरीजों को पालपुर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


इन मरीजों के रविवार को ऑपरेशन होंगे। रामपुर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित ठाकुर श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर न्यास ने इस शिविर का आयोजन किया था। इस वर्ष आयोजित शिविर में 1,700 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इसमें 80 लोगों की शल्य चिकित्सा रामपुर में करवाई गई। इसके बाद 350 से अधिक मरीजों को डॉक्टरों ने ऑपरेशन करवाने की सलाह दी थी। इसमें 80 सबसे जरूरतमंद मरीजों को शनिवार को मंदिर न्यास ने दो बसों में रामपुर से पालमपुर के भेजा है। मंदिर न्यास के अध्यक्ष अश्वनी सोनी और उपाध्यक्ष उमादत्त भारद्वाज ने मरीजों को भेजा। बसों के साथ मंदिर न्यास और विश्व हिंदू परिषद के 14 कार्यकर्ता भी शामिल हैं। इस मौके पर मंदिर न्यास के विनय शर्मा, मदन भारती, राजीव सिंगला, मोहन मेहता, विष्णु शर्मा, सतीश कुमार, दुर्गा सिंह मेहता, मूलराज और विद्यानंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें