अंडर१९ इंटर डीपीएस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीपीएस झाकडी के खिलाडियों को सम्मानित करते प्रधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीपीएस झाकड़ी की अंडर-19 छात्रा बास्केटबाल टीम ने 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2023 तक डीपीएस जालंधर में आयोजित नॉर्थ जोन अंडर-19 इंटर डीपीएस बास्केटबाल टूर्नामेंट में रनरअप ट्रॉफी जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल लौटने पर टीम को प्रात:कालीन सभा में बच्चों, स्टाफ और प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने सम्मानित किया। टीम कोच ने कहा ये प्रतियोगिता एक बड़ी चुनौती बन चुका था। कप्तान घायल हो गए थे और कई चोटों के बावजूद, लड़कियां विभिन्न चुनौतियों से संघर्ष करती हुई अंत में उपविजेता की ट्रॉफी जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए टीम को ले जाने में सफल रहीं। अंडर-19 छात्रा टीम नवंबर में डीपीएस प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की इंटर डीपीएस बास्केटबाल चैंपियनशिप में भाग लेगी। बच्चों की इस सराहनीय उपलब्धि से खुश होकर प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डीपीएस झाकड़ी के लिए यह गर्व का क्षण है।