फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खुन्नी स्कूल की संजना ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानवी तीन किलोमीटर दौड़ में चौथा स्थान पर रही, स्कूल पहुंचने पर दोनों छात्राओं का जोरदार स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बीते दिनों शिमला जिले के जुन्गा में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 19 एथलेटिक्स में खुन्नी स्कूल की छात्राओं ने प्रतिभा का डंका बजाया है। स्कूल की दो छात्राओं ने दौड़ और अन्य स्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन कर स्कूल, क्षेत्र और परिजनों का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर दोनों छात्राओं का स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्नी के प्रधानाचार्य अनूप शर्मा ने बताया कि जुन्गा में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा संजना ने दो सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और लंबीकूद में भी स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। अंडर-14 वर्ग में स्कूल की छात्रा मानवी ने तीन किलोमीटर दौड़ में चौथा स्थान पाया है। छात्राओं के स्कूल आगमन पर प्रधानाचार्य अनूप शर्मा, प्रवक्ता हरनाम ठाकुर, शेर सिंह, देवेंद्र वर्मा, गीता मेहता, नरेश कुमारी, टेकचंद वर्मा, सत्यानंद, अंशुकल सरकैक, दमन और दयावंती सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य अनूप शर्मा ने छात्राओं की उपलब्धि पर हर्ष जताया है और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने दोनों छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें