बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली में वीरवार को 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। इसमें टैगोर और विवेकानंद सदन ने प्रथम और गांधी और कलाम सदन ने द्वितीय स्थान पाया। अक्षय शर्मा की ओर से दिलाई गई खेल की शपथ को मुख्यातिथि ने अनुमति प्रदान की। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। मानसिक थकान दूर करने के लिए शारीरिक व्यायाम जरूरी है और खेल इसका अच्छा साधन है। खेल गतिविधियां हमारे आत्मविश्वास के साथ-साथ चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती हैं। समन्वयक प्रो. ललित कायथ की देखरेख में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चेस, कैरम, लुड्डो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100, 200 मीटर दौड़ और शॉटपुट जैसी खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र नेगी, प्रो. ममता नेगी, प्रो. राकेश ठाकुर, प्रो. सपना, प्रो. तपस्या शर्मा और प्रो. किरण बाला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।