फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ रामपुर परियोजना स्थल दत्तनगर में शुरू हुआ। प्रतियोगिता 31 मार्च तक चलेगी। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि राजीव अग्रवाल, परियोजना प्रमुख, एसडीएचईपी एवं सुनील चौधरी, परियोजना प्रमुख, एलएचईपी ने एसजेवीएन ध्वज का ध्वजारोहण करके किया। सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के समस्त विभागाध्यक्ष और कर्मचारी उपस्थित रहे। मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष शैलेश दत्त मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का लक्ष्य शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि कर्मचारियों को बढ़-चढ़ कर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सफलता की पूंजी है। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में विद्युत क्षेत्र उपक्रम की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें एमओपी, सीईए, आरइसी, बीबीएमबी, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल, टीएचडीसी और मेजबान टीम एसजेवीएन भाग ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें