फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घुमारवीं शहर में सड़क पर बहती रही सीवेज, गंदगी से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी चौक के पास ओवर फ्लो हुआ चैंबर, बीमारियों के पनपने का खतरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में गांधी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेंबर से सीवेज की गंदगी ओवरफ्लो होकर रविवार को ड़क पर बहती रही। इससे दुकानदार और स्थानीय लोगों को दुर्गंध से परेशान होना पड़ा। पूरे शहर में सीवरेज लाइनों की देखरेख के अभाव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के करीब हर हिस्से में चैंबरों में ब्लॉकेज होने से सीवेज सड़कों पर बहना आम बात हो गई है। रविवार को स्थिति उस समय और बदतर हो गई जब शहर के मुख्य चौराहे के पास एक सीवेज चैंबर ओवरफ्लो हो गया। इससे सड़क पर सीवेज फैल गया। यह सीवेज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहता हुआ वार्ड नंबर 5 तक जा पहुंची। बताते चलें कि हर दूसरे-तीसरे दिन शहर के बीचोंबीच सीवरेज टैंक ओवरफ्लो हो जाते हैं। इससे शहर के लोग भी खासे परेशान हैं। इस कारण पूरा शहर सीवेज के की बदबू से परेशान होता है। साथ ही पैदल चलने वालों के तो हालात और भी खराब है, क्योंकि बदबू इतनी ज्यादा है कि लोगों को नाक पर रुमाल रखकर गुजरना पड़ता है। हालांकि जलशक्ति विभाग के कर्मचारी शिकायत के बाद चैंबर को दुरुस्त तो कर देते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वहीं स्थिति हो जाती है। इससे बीमारियों के पनपने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार इस बारे में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन न तो विभाग इसमें कोई कार्रवाई करता है और न ही संबंधित ठेकेदार। वहीं, संबंधित ठेकेदार के अनुसार मामला ध्यान में आया है। कर्मचारी भेज दिए गए हैं। जल्द ही चैंबर को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें