फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीपीएस भावानगर में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, मेधावियों को नवाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर ( किन्नौ)। दिल्ली पब्लिक स्कूल भावानगर ने स्कूल के सभागार में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। इस दौरान छात्र और छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान किन्नौरी लोक नृत्य की प्रस्तुति सभी के आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने ने फिल्मी, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी और किन्नौरी गानों पर खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी से आठवीं कक्षा के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों से की। इससे पहले नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता ने सभी मुख्य अतििथ्थियों का धन्यवाद किया और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष अतिथि एसडीएम भावानगर विमला वर्मा,नाथपा झाकड़ी परियोजना के महाप्रबंधक संदीप कुमार, डीजेएम सुनील दत्त, इंजीनियर सुरेंद्र धीमान, डीपीएस झाकड़ी के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार और डीपीएस नाथपा की प्रभारी मोनिशा चौहान नेगी सहित पीटीआई सुनील सहित अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम में गतिविधियों में अव्वल रहले वाले मेधावी छात्र समीरा, रिवान ठाकुर, आयन, सरगम, इशान, हर्ष, आदित्य नेगी, आसना, वर्तिका, अर्शिया, रूदांशी, शिवांशी नेगी, अभिनव नेगी, रियांश, शगुल, कपिल, सक्षम नेगी, अनवीं, आराध्या नेगी, दियांश नेगी, अर्श बैयान, अंकित मन्नत नेगी, परिणीता और नमन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें