फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर विदा हुए देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
देव विदाई के साथ तीन दिवसीय सराज उत्सव संपन्न, लोगों ने लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

बड़ी माली में रोहतक के दीपक, घुमारवी के निशांत बने छोटी माली के विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सराज उत्सव देव विदाई के साथ शनिवार संपन्न हो गया। देवता श्रीशमशरी महादेव के सानिध्य में आयोजित उत्सव में पनेउई नाग और कुलक्षेत्र महादेव ने भाग लिया और देवताओं ने क्षेत्र की जनता को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। सराज उत्सव के समापन अवसर पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के 60 छोटे बड़े नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली में रोहतक के दीपक विजेता जबकि हमीरपुर के मुकेश उपविजेता बने। बड़ी माली में देशभर के 28 नामी पहलवानों ने भाग लिया। छोटी माली के विजेता घुमारवी बिलासपुर के निशांत और मंडी जोगिंद्र नगर के सिद्धार्थ उपविजेता बने। छोटी माली में 30 पहलवानों ने भाग लिया। दंगल के प्रभारी हुकम चंद चौधरी ने बताया कि सराज उत्सव में पिछले 17 सालों से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें