फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कनिष्ठ वर्ग में रचोली स्कूल के छात्र प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन विभाग ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन, कॉलेज प्राचार्य ने विजेता नवाजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पशुपालन विभाग हिमाचल ने शनिवार को रामपुर कॉलेज के सभागार में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में 10 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली की संध्या और मुकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के पुष्कर और जतिन ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के जतिन चौहान, हरिद्धिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कॉलेज के सात टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. पंकज बसोतिया मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस मौके पर डाॅ. मोनिका शर्मा, डाॅ. अक्षय कुमार और डाॅ. समर चौहान ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग दिया। डाॅ. अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतिस्पर्धा को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवा के प्रभारी डाॅ. विपन शर्मा, प्रो. रंजू बाला और अन्य स्वयंसेवियों ने पूर्ण सहयोग दिया। डॉ शर्मा ने रैबिज के लक्षणों और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कुत्तों की वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किए। इस दौरान पशुपालन विभाग से सहायक निदेशक डाॅ. विनय शर्मा, डाॅ. जोगिंद्र वर्मा सहायक निदेशक शिमला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ कुबेर शर्मा, कर्नल योगेश डोगरा, कमांडिंग ऑफ सर रिमाउंट वेटेरनरी कोर आवेरी पट्टी डाॅ. राकेश ठाकुर, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल शर्मा, प्रभारी पशु चिकित्सालय रामपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें