फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम रथ यात्रा निकालेगी विद्यार्थी परिषद : अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। 20 जनवरी से विद्यार्थी परिषद कोटखाई हनुमान मंदिर से श्री रामरथ यात्रा का आयोजन करेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला शिमला ग्रामीण के जिला संयोजक अंकुश राहुल ने प्रेस को जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी से 23 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद जयंती और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य पर 12 से 23 तक युवा पखवाड़ा के रूप में यह दिवस मना रही है। इसके तहत विद्यार्थी परिषद पूरे देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। संगठनात्मक जिला शिमला ग्रामीण में 20 जनवरी से श्रीराम रथ यात्रा शुरू की जाएगी। वहीं कोटखाई हनुमान मंदिर से शुरू होगी। इसके बाद जुब्बल होते हुए हाटेश्वरी माता मंदिर के दर पहुंचेगी। इसके बाद रोहड़ू बाजार में रथ यात्रा निकलेगी और राम मंदिर में भजन-कीर्तन कार्यक्रम होगा। रथयात्रा का समापन 22 तारीख को ठियोग में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन रहा है। इस कार्यक्रम को विद्यार्थी परिषद पूरे देश में त्योहार की तरह मनाएगी। इकाई ने सभी से आग्रह किया कि इस रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें