फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 24 को उरनी में लोगों को बताईं जाएगी सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। निचार खंड की उरनी पंचायत के पंचायत कार्यालय में 24 जनवरी को विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रदेश सरकार की एक पहल है। इससे प्रदेश सरकार क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से चल रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभान्वित किया जा सकेगा। शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, लीड बैंक किन्नौर के अधिकारी, संबंधित विभाग योजनाओं और नीतियों के बारे में क्षेत्र के लोगों को जागरूक करेंगे। शिविर में विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर समस्याओं का हल निकालने के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें