फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में मनाया दुर्गा पूजा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। हर वर्ष की भांति शारदीय नवरात्र अवसर पर एसजेवीएन इंप्लाइज कल्चरल कमेटी झाकड़ी के तत्वाधान में एनजेएचपीएस मैदान झाकड़ी में श्रीदुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान 20 अक्तूबर को महाषष्ठी के दिन कल्पारंभ पूजन एवं बोधन से प्रारंभ हुआ। 21 अक्तूबर महासप्तमी के दिन चंडीपाठ भी किया गया। 22 अक्तूबर महाअष्टमी के अवसर पर दोपहर को संधि पूजा का आयोजन किया गया। 23 अक्तूबर महानवमी के अवसर पर दोपहर को पूजा और हवन का आयोजन किया गया। इसमें सभी की सुखद भविष्य की कामना की गई। 24 अक्तूबर महादशमी के दिन दधिकर्म पूजा, दर्पण विसर्जन और सिंदूर उत्सव के बाद पवित्र मूर्तियों का विसर्जन दोपहर 2:00 बजे किया गया और शाम भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच सांकेतिक युद्ध में रावण के वध के बाद कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। पूजन परिपाटी के अनुसार 28 अक्तूबर शनिवार को सायं 8 बजे श्रीलक्ष्मी पूजा पुष्पांजलि का आयोजन श्रीदुर्गा पूजा महोत्सव की समाप्ति की जाएगी। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे इन शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एनजेएचपीएस मैदान झाकड़ी में होने वाले पांच दिवसीय समारोह में परिवारजनों और मित्रों सहित शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर प्रत्येक दिनों में अधिकारी कर्मचारी और पारिवारिक सदस्यों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें