फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य, दृढ़ता और कर्म निष्ठा के प्रति समर्पण को बनाए रखें जवान : फुन्चुक आंगचुक

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी ने सराहन में धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के सराहन की 19वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के परिसर में बल का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भव्य परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फुन्चुक आंगचुक उप सेनानी, जीडी ने ध्वज फहराया। अनुज दीक्षित सहायक सेनानी, जीडी के नेतृत्व में परेड द्वारा बल ध्वज को सुसज्जित वेशभूषा में सलामी दी गई। इस अवसर पर संदीप कुमार सहायक सेनानी (अभियंता), डॉ. हर्षवर्धन आरएस चिकित्सा अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, समस्त हिमवीर और हिमवीरांगनाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं। फुन्चुक आंगचुक ने ध्वजारोहण के उपरांत संबोधन में वाहिनी के पदाधिकारियों और परिवारजनों को बल के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बल द्वारा की जाने वाली ड्यूटियों एऔर कर्तव्यों को याद दिलाते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के स्लोगन शौर्य दृढ़ता कर्म निष्ठा के प्रति समर्पण को इसी तरह बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वाहिनी के एओआर स्थित समस्त सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें