संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने डुगसा गांव में आग से प्रभावित परिवार को पंद्रह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। बीते सप्ताह डुंगरसा गांव में आग से एक घर जलकर नष्ट हो गया है। संजीवनी सहारा समिति हमेशा जरुरतमंद लोगों की हर संभव मदद करती आ रही है। समिति के पदाधिकारियों ने डुंगसा गांव के बालक राम को 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई। अग्निकांड में उनका 20 कमरों का मकान जलकर राख हो चुका है। बालक राम अपने पोते को बचाते हुए खुद आग से झुलस गए थे। समिति ने अग्नि पीड़ित परिवार के घर में आग लगने पर गहरा दुख प्रकट किया और लोगों से अपील की कि ऐसे लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष हरिंदर वालिया, सचिव सागर राठौर, मुख्य सलाहकार सुनील ड्रीम, प्रेस सचिव रविंदर शर्मा, राजा मैहता, समर ठाकुर, निकुल शर्मा और हरदेव कुलेंटा मौजूद थे।