फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आ जाओ मां दिल घबराए, देर न हो जाए भजन पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शवाड़ के प्रसिद्ध माता शैलपुत्री मंदिर में एसएमएस चवासी के कलाकारों के दी बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल शवाड़ के प्रसिद्ध माता शैलपुत्री मंदिर में एसएमएस चवासी के कलाकारों के भजनों पर पंडाल झूम उठा। मंडी जिले के सुकेत क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक गायकों और भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक सूबे राम शर्मा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। एसएमएस चवासी के कलाकारों सहित उनके साथ आये भजन गायक सुवा राम शर्मा, युवराज संजय ठाकुर, श्याम ठाकुर, प्रदीप भारद्वाज, विनोद शर्मा, मनीष शर्मा और राज कुमार ने भजनों की शुरुआत गणेश वंदना से की। इसके बाद कलाकारों ने आ जाओ मां दिल घबराए देर न हो जाए, कहीं देर न हो जाए, तू भी आसा म्हारे चोपडू नागा, देउवा बैनशिया तेरी जय-जयकारा, आजा मेरी प्यारी राधिके जैसे पहाड़ी और हिंदी भजनों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम आयोजक इंद्र दत्त भारद्वाज और मोनू भारद्वाज ने कहा कि माता शैलपुत्री मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली देवी हैं। भक्तजन मंदिर में जगराते और भंडारे देकर अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमर ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, मनमोहन शर्मा, मुकंद शर्मा, हरिनंद, मंदिर के संयोजक ज्वाला दास और पंकज शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें