फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दसवीं कक्षा में श्रुति, बारहवीं की कक्षा में अश्मित अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल स्कूल की दसवीं और बारहवीं की कक्षा में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सीबीएसई ने सोमवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। स्प्रिंगडेल स्कूल रामपुर में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम शानदार रहे हैं। बारहवीं कक्षा में अश्मित नेगी ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं योगेश 95.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और यतिन और नितिन 90.8 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं। तन्वी और सिया महाजन 90.6 प्रतिशत अंक लेकर चौथे, आदित्य चौहान और अरनव कुमार 90.4 प्रतिशत अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे। दसवीं कक्षा में श्रुति ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, आर्यन ध्रैक ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। निकषे ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। आदित्य गौरी ने 89.6 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। खुशी ने 89 प्रतिशत अंक लेकर पांचवां स्थान पाया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने कहा कि यह विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें