फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा महाविद्याालय में छात्रों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मादक द्रव्य निवारण जागरुकता कार्यक्रम किया आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना व शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मादक द्रव्य निवारण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के अंतर्गत किया गया। इसमें युवाओं को लघु सिनेमा, स्थानीय लोक कलाकार दीवान सीवान, एक्सपर्ट लेक्चर के माध्यम से नशे से दूर रहने और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर मनोरंजक क्रीड़ा, मोबाइल फ्लैश लाइट सेशन, नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी रोहड़ू हितेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशा छोड़कर सकारात्मक क्रियाकलाप अपनाने पर बल दिया। तहसील कल्याण अधिकारी रोहड़ू कपिल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य रोहड़ू के युवाओं को रोचक एवं सकारात्मक तरीके से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर एंटी ड्रग फोर्स रोहड़ू के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान, पुलिस थाना प्रभारी रोहड़ू ने नशे के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भोपिंदर ठाकुर , डॉ. ललिता रावत ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रो. हरीश सांजटा, डॉ. राय सिंह नेगी, डॉ. नरेश चौहान, डॉ. उमेश नरटा , प्रो. संधीरा और डॉ. दिग्विजय रॉनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें