रोहड़ू। विश्व ओजोन दिवस पर पीजी काॅलेज सीमा के यंग सोशियोलॉजिस्ट संगठन और पर्यावरण संरक्षण टोली ने एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ गणेश कुमार पांडे उपस्थित रहे। इस मौके पर काॅलेज के प्राचार्य डॉ भूपेंद्र सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में श्वेता ने पहला स्थान, पारुल चौहान ओर प्रिया ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान रहे। इसके अलावा किरण ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में हिमांशु रावत ने पहला, अथर्व ने दूसरा स्थान, पालक और रितिका शर्मा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डॉ नीतिका धवन और प्रोफेसर शीतल भारती ने स्पर्धा में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मुख्य वक्ता डॉ गणेश कुमार पांडे ने वेदों के श्लोक सुनाकर पर्यावरण संरक्षण का वर्णन किया। समारोह में मुख्य रूप नीतिका धवन, डॉ दिग्विजय रोनी, प्रोफेसर शीतल भारती, प्रोफेसर प्रिंस मोहन, प्रोफेसर किरण मांटा, वीणा और नीतीश शर्मा उपस्थित रहे।