रामपुर बुशहर। पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में स्वीप के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीएड कॉलेज की श्वेता ने पहला स्थान हासिल किया। योगेंद्र कुमार ने पोस्टर मेकिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मीनाक्षी, नंदनी, रंजना, सनी, बबीता, अंजू, मुस्कान, आशिमा और जतिन ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भाषण, पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की। कार्यक्रम में शिमला के एडीसी अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रामपुर के एसडीएम निशांत तोमर और नोडल अधिकारी विपिन शर्मा भी मौजूद रहे।