रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में लगातार बारिश होने के बाद जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग अभी भी बंद है। स्थिति को देखते हुए रामपुर प्रशासन ने एक अगस्त तक सभी सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि रामपुर उपंडल में लगातार मौसम खराब रहने और बारिश से भारी नुकसान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। लगातार बारिश होने से कई मार्ग अभी भी अवरूद्ध है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकले।