कन्या पाठशाला रामपुर में छात्राओं को डीएसपी रामपुर ने किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में शनिवार को रामपुर की डीएसपी शिवानी महला ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए अपने लक्ष्य को साधने के लिए लगातार मेहनत करने और समाज में अपनी विशेष पहचान बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने साइबर क्राइम, सामाजिक अपराध और लड़कियों की सुरक्षा पर पुलिस की क्या भूमिका रहती है, इसके बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। संसाधन व्यक्तित्व डॉ. निकिता हुडन ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां और व्यक्तित्व स्वच्छता विषयों पर बताया। शिविर में एक और स्वयंसेवी छात्रा शारीरिक क्रियाएं करते हुए अपने आप में एक वर्क कल्चर डेवलप करने की कोशिश कर रहे हैं। शिविर के दौरान छात्राओं को साफ-सफाई से संबंधित जागरूक होने की कोशिश, समाज के प्रति हमारा उत्तरदायित्व, समाज द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना, अपने आप में नैतिक मूल्य और मानवीय मूल्य को अपनाने की कोशिश करना और अनेक विषयों के बारे में सीख रहे हैं। शिविर में विभिन्न संसाधन व्यक्तियों ने विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करके राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्राओं का ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। खंड समन्वय स्वच्छ भारत मिशन खंड रामपुर रंजू मेहता ने छात्राओं को स्वच्छता संबंधी जानकारी, कूड़ा कचरा प्रबंधन, ठोस और तरल कूड़ा प्रबंधन के बारे में बहुमूल्य जानकारी देकर छात्रों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने छात्राओं द्वारा किए जा रहे कार्य और अनुशासन बनाए रखने की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी पीपी दुल्टा ने कहा कि यह शिविर 28 नवंबर तक चलेगा।