फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कामिनी को सौंपी पीजी कॉलेज रामपुर की एससीए इकाई की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में वीरवार को केंद्रीय छात्र संघ इकाई के पदाधिकारियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए मनोनयन के आधार पर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को चुना गया है। पीजी कॉलेज सभागार में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एमएससी प्रथम की कामिनी को केंद्रीय छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं निशा को उपप्रधान, अभय डमालू महासचिव और कशिश को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीए प्रथम में नमिता, आराधना, गुलाब सिंह, अंशिका को कक्षा प्रतिनिधि, बीए द्वितीय वर्ष में दिव्या, दीक्षा डोगरा, पार्वती, बीए तृतीय वर्ष में साक्षी, हिमालयन और हर्ष ठाकुर, बीएससी प्रथम वर्ष में मोहित वर्मा, कामिनी, बीएससी द्वितीय आशा कुमारी, मोनिका ठाकुर, बीएससी तृतीय वर्ष में तनुजा और श्रेया ठाकुर को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया। बीकॉम प्रथम वर्ष में तिया, बीकॉम द्वितीय वर्ष में डिंपल और बीकॉम तृतीय वर्ष में हितेश, बीसीए में मिताली, आर्यन, बीवॉक में भावना ठाकुर, शाइन ठाकुर और निखिल मेहता को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा विभाग प्रतिनिधियों में कृतिका, अक्षिका ठाकुर, दामिनी, अदिति शर्मा, सिमरन, निधि ठाकुर, पल्लवी, मोनिका, ऋचा, सिमरन, स्मृति देवी और हेमलता को चुना गया। एनसीसी में रोनित और प्रवीना कुमारी, एपएसएस में हिमालय और साक्षी, रोवर रेंजर में सोहेल कुमार और मिताली, संस्कृति विभाग में अरविंद और वंशुल, खेल विभाग में मार्शल और रितिका, क्लब और सोसायटी में आंचल और मुस्कान को शामिल किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने नवनियुक्त कार्यकारिणी से कॉलेज और शैक्षणिक विकास में अहम भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. विद्याबंधु नेगी, डॉ. टीडी वर्मा, प्रो. राजेश नेगी, डॉ. जीवन मसोई, प्रो. प्रोमिला ठाकुर, प्रो. गीता शर्मा और प्रो. अनुराधा नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें