नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा पुलिस ने मंगलवार रात पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को नशे के कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार झमराड़ी बैरियर पर तैनात एचएएसआई लोकेंद्र एवं एचएएसआई ओम प्रकाश रात्रि नाकाबंदी के सिलसिले में झमराड़ी से फेडिजपुल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान करीब सवा नौ बजे उन्हें रास्ते में फेडिजपुल की तरफ से नेरवा की तरफ आते हुए एक युवक मिला। युवक पुलिस को सामने देखकर हड़बड़ा गया, जिस पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक से नीले रंग के 43 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस टीम ने आरोपी अमीनु दीन निवासी गांव खुड़बी, डाकघर भराणु, तहसील नेरवा, जिला शिमला को हिरासत में लेकर नेरवा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ चौपाल राज कुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।