फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुल्लवी और सराजी नाटी पेशकर छात्रों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आउटर सराज छात्र कल्याण संगठन ने मनाया सतराला वार्षिक सांस्कृतिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में आउटर सराज छात्र कल्याण संगठन ने विश्वविद्यालय के सभागार में सतराला वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। वहीं आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में छात्राओं ने कुल्लवी और सराजी नाटी पेशकर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा शिमला के सभी कॉलेजों से आए छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समा बांधा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आराध्य महादेव शमशरी के सात वर्षों बाद होने वाले फेरे सतराला रहा। जयराम ठाकुर ने आउटर सराज स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। विधायक लोकेंद्र कुमार ने युवाओं से आह्वान किया कि ऐसी गतिविधियों में आगे आएं और प्रदेश की संस्कृति को कायम रखने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होना जरूरी है। इस मौके पर पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष कुल्लू एवं लाहौल स्पीति अमर ठाकुर और मंडल महामंत्री योगेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें