फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवगढ़, गुम्मा और शरौंथा पंचायत में केंद्र की योजनाओं से जोड़े ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कोटखाई (रोहड़ू)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कोटखाई तहसील की देवगढ़ और गुम्मा पंचायत और नावर क्षेत्र की शरौंथा पंचायत में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों के कर्मचारियों ने मौके पर ही फार्म भरकर औपचारिकताएं पूरी की। इस दौरान ग्रामीणों की सुविधा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया। साथ ही ग्रामीणों के आभा कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, उज्जवला योजना और आयुष्मान योजना से भी लोगों को जोड़ा गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संयोजक और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संदीप गांगटा ने बताया कि संकल्प यात्रा के तहत पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। इस मौके पर निशांत घालटा, संजय चौहान, सौरव नेकटा, साहिल पनेइक, विजय डोगरा, अतुल राजटा, बंटू खोलटा, सनम सामटा और अभिषेक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें