फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में विद्यार्थियों को आपदा में बचाव के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय रिकांगपिओ में मेगा मॉकड्रिल का आयोजन, एनडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन सहित सुरक्षा बलों के जवानों ने लिया भाग
विज्ञापन

भवन में फंसे विद्यार्थियों और शिक्षकों को रेस्क्यू करने का किया पूर्वाभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में बुधवार को मेगा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को भूकंप आने पर बचाव कार्य करने के तरीके बताए। रिकांगपिओ कॉलेज के भवन से इस दौरान करीब 500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को रेस्क्यू किया गया। आपदा प्राधिकरण ने मेगा मॉकड्रिल कर विद्यार्थियों और क्षेत्र के लोगों को भूकंप जैसी आपदा से निपटने के बारे में जागरूक किया। भवन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत की और सभी को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्षा एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने कहा कि मेगा मॉकड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाना, मानवीय क्षति को कम करना और बहुमूल्य संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित बनाना था। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला की भौगोलिक परिस्थितियां प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत संवेदनशील हैैं। पहाड़ी इलाका होने के कारण भूकंप जैसी आपदा का अधिक खतरा बना रहता है। ऐसे में आवश्यक है कि सरकारी विभागों के साथ-साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं, निजी उद्योग और प्रशिक्षित आमजन समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी स्तर पर उपलब्ध श्रम शक्ति एवं उपकरणों के साथ निजी एवं स्वयं सेवी क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों का दोहन आवश्यक है। सहायक आयुक्त उपायुक्त किन्नौर संजीव कुमार भोट ने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल के माध्यम से किन्नौर जैसे भोगौलिक दृष्टि से संवेदनशील जिला में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अधिक विश्वसनीय बनाया गया। उन्होंने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य गलतियों से सीख लेकर आपदा प्रबंधन को और सुदृढ़ करना है। इस मौके पर पुलिस उपअधीक्षक नवीन जालटा, तहसीलदार कंचन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें