फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूपेश बने व्यापार मंडल सांगला के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से किया कार्यकारिणी का चुनाव, किशोरी लाल बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। व्यापार मंडल सांगला की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें जहां कई मुद्दों पर मंथन किया गया, वहीं नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला भी लिया गया। बैठक में सर्वसहमति से नई कार्यकारिणी चुनी गई। इसमें भूपेश याम्बूर को व्यापार मंडल सांगला की कमान सौंपी गई। इसके अलावा किशोरी लाल को उपाध्यक्ष, सुंदर सिंह को सचिव और लोकेश्वर को कोषाध्यक्ष चुना गया है। रामभगत, तारा चंद और विरेंद्र कुमार को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजेंद्र सिंह, ललित कुमार, सुंदर भाग, बंसी लाल, धनवीर सिंह, दिनेश कुमार, कपिल देव और अभिषेक को सदस्य बनाया गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेश ने कहा कि व्यापार मंडल की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वहीं सभी के सहयोग से जनहित के कार्य समय-समय पर किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें