फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उपमंडल भावानगर में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप, दूर-दूर से पानी ढोने को मजबूर लोग
विज्ञापन


पेयजल किल्लत से जूझ रहे करीब तीन हजार बाशिंदे, पेयजल मुहैया करवाने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। भावानगर उपमंडल में पेयजल संकट के कारण हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बंद है। इसके कारण क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत से जूझने को मजबूर हैं। गौर हो कि भावानगर उपमंडल के तहत भावानगर के स्थानीय बाजार, आरएस कॉलोनी और निचला सुंगरा में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। करीब बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस वजह से लोग दूर-दूर से प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ढोकर गुजारा करने को मजबूर हैं। इस वजह से करीब तीन हजार आबादी पेयजल किल्लत से प्रभावित है। बताया जा रहा है कि निचार के छोत कंडा से भावानगर आने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से यह समस्या पेश आई है। पेयजल की आपूर्ति न होने से लोग निजी कनेक्शन और प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। बाजार के लोग थानंग के समीप निजी लाइन से पानी ढो रहे हैं। निचला सुंगरा और आरएस कॉलोनी के लोग प्राकृतिक स्रोताें से पानी ढोने को मजबूर हैं। भाजपा जिला महामंत्री संजय नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अभी तो गर्मियां शुरू भी नहीं हुई है। इससे चिंता सता रही है कि आने वाले समय में पेयजल का क्या हाल होगा? उपप्रधान सुंगरा अजय नेगी, सुरेंद्र नेगी, नरेश नेेगी, ओमप्रकाश नेगी, सुनीता नेगी, सुभाष, नोनो नेगी, सत्यजीत नेगी और पंकज नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और जलशक्ति विभाग से शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने की मांग उठाई है। जलशक्ति विभाग भावानगर के एसडीओ संदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि बीते कल ही पंचायत प्रतिनिधियों ने पेयजल समस्या को लेकर सूचना दी है। सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें