संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। समाज सेवी संस्था संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू ने लिमड़ा निवासी कलीराम के इलाज के लिए 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। पीड़ित को कुछ दिन पहले अज्ञात वाहन से टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उनका अभी तक सिविल अस्पताल रोहड़ू में उपचार चल रहा था। इसके बाद उन्हें आगामी उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। इस मौके पर उपप्रधान रवि किमलाटा, कोषाध्यक्ष हरिंद्र वालिया, सचिव हरनाम चौहान, सहसचिव संजू ढंडा, प्रेस सचिव रविंद्र शर्मा, डीबी थापा और जोगी नेगी मौजूद रहे। संजीवनी सहारा समिति क्षेत्र में हर आपदा प्रभावित के सहयोग में अभी तक अपना हाथ बढ़ाती रही है।