रोहड़ू। मणिपुर में महिलाओं के साथ हिंसा में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अनुसूचित जाति कोली महिला संगठन की रोहडू इकाई ने रोष व्यक्त किया है। महिला संगठन ने आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना को जघन्य अपराध करार देते हुए इसमें शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
इसको लेकर एसडीएम रोहड़ू के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। महिला संगठन के अध्यक्ष मिनता जिन्टा, किना जिन्टा, अनु बुशहरी, बीना देवी, रेखा जिन्टा और कुसुमलता ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकरकार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में पिछले 80 दिनों से जारी हिंसा और अमानवीय घटनाओं से हमारा देश पूरे विश्व में शर्मसार हुआ है।