फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किसान उत्पादक संगठन से जुड़ेंगे छौहारा क्षेत्र के एक हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि और अन्य उत्पादों को एकीकृत तरीके से संग्रहण, भंडारण और विपणन करना लक्ष्य : मिन्हास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। दूरदराज के छोटे और मध्यम दर्जे के किसानों को आर्थिक समृद्ध करने के उद्देश्य से किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) चंद्रनाहन संगठन की चिड़गांव में स्थापना की गई है। संस्था का शुभारंभ हिमोड के निदेशक डाॅ. आरएस मिन्हास ने किया। कार्यक्रम में शिमला जिले की नोडल अधिकारी सुभद्रा शर्मा ,चंद्रनाहन छौहारा एफपीओ के अध्यक्ष कृपाल सिंह और कंपनी के कार्यकारी अधिकारी अरविंद सिंह विशेष रूप से मौजूद रहें। एफपीओ ने मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ आरएस मिन्हास ने बताया रोहड़ू उपमंडल के छौहारा क्षेत्र में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के अंतर्गत देशभर में ग्राहक सेवा योजना के तहत 10,000 एफपीओ खोले जाने की महत्वाकांक्षी योजना का एक अंग है। कृषक उत्पादक संगठनों को संचालित करने में केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों के तैयार कृषि और अन्य उत्पादों को एकीकृत तरीके से संग्रहण, भंडारण और विपणन करना है। किसान और बागवानों को उनके उत्पादों का बाजार में सीधे बेचने से लाभ की प्रतिशतता बिचौलियों के हाथों में लग जाती थी। अब एफपीओ सरकार के निर्देशों की अनुपालना कर पारदर्शिता से काम करेगा। इस अवसर पर एफपीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद झुर्क्याण सिंह ने बताया कि चंद्रनाहन नाम से संस्था ने अप्रैल महीने से अपना काम शुरू कर दिया है। कंपनी में अभी तक क्षेत्र के 200 किसान जुड़ चुके हैं। इसका उद्देश्य एक हजार के करीब किसानों को जोड़ने का है, जो दो हजार रुपये शेयर के रूप में जमा करेंगे। दो हजार रुपये भारत सरकार की ओर से अनुदान के रूप में हर सदस्य को मिलेगा। एफपीओ से जुडे किसान अपने पैसों से बीज,उपकरण और अन्य संसाधनों का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर एफपीओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सन्नी मेहता, अंकिता ठाकुर, सुमंता देवी, देवी सिंह, भगवान सिंह और प्रचारक अजीत विष्ट, प्रोमिला देवी, मनमोहन और अकाउंटेट विशाखा मटेक और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें