फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोरम पूरा न होने से ग्रामसभा स्थगित, विकास कार्य लटके

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा, 15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर होनी थी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। ग्रामीण विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इसके लिए ग्रामसभा अहम भूमिका निभाती है। ग्रामसभा के जरिये ही पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाता है। इसके लिए सभा का कोरम पूरा होना जरूरी है। मंगलवार को छितकुल ग्राम पंचायत में भी ग्रामसभा का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा, 15वें वित्तायोग सहित विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर चर्चा होनी थी लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण विकास कार्यों पर सहमति न बन पाई और ग्रामसभा को स्थगित करना पड़ा। किन्नौर के कल्पा ब्लॉक की छितकुल ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान सुभाष चंद्र नेगी ने बैठक की अध्यक्षता की लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण ग्रामसभा को स्थगित करना पड़ा। छितकुल ग्राम सभा को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने रक्षम से ग्राम रोजगार सेविका कलावती को तैनात किया था। ग्रामसभा में मनरेगा की शेल्फ बनाने, ग्राम पंचायत विकास योजनाएं, 15वें वित्तायोग के बारे में चर्चा की जानी थी लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण कोई भी काम नहीं हो सका, क्योंकि जिला परिषद कैडर के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। ऐसे में पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें